अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमला, आठ मरे

0

श्रीनगर : आतंकी हमले में आठ अमरनाथ यात्रियों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए हैं। मारे गए यात्रियों में पांच महिलाएं हैं। आतंकियों ने अनंतनाग जिले में बालटाल से मीरबाजार की ओर जा रही बस पर सोमवार शाम अधाधुंध गोलियां बरसाईं। हमले में तीन पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।बताया गया है कि आतंकियों ने जिस बस पर हमला किया वह अमरनाथ यात्रियों के मुख्य काफिले में शामिल नहीं थी। बस का श्री अमरनाथ श्रइनबोर्ड में पंजीकरण भी नहीं था। मुख्य काफिला सीआरपीएफ के सुरक्षा घेरे में चलता है। हमले की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य जारी है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आतंकियों ने देर शाम 8.20 बजे बस पर हमला बोला। अनंतनाग जिले के ही बानटेगू में भी एक पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने ट्वीट कर अमरनाथ यात्रियों पर हमले को दुखद समाचार बताया है। अब्दुल्ला ने कहा है-घटना की कड़े शब्दों में निंदा करना ही काफी नहीं है। हमारी सहानुभूति मारे गए यात्रियों के परिवारों के साथ भी है। जम्मू-कश्मीर के मंत्री नईम अख्तर ने हमले की निंदा करते हुए कहा है कि यह कश्मीर के इतिहास पर एक काला धब्बा है। यह पहला मौका है जब आतंकियों ने अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनाया है। आतंकियों के खिलाफ अभियान अब भी जारी रहेगा।

Share.

About Author

Comments are closed.