जवाहर बाग़ काण्ड में सीबीआई ने दागे कई अहम् सवाल , किसके आदेश पर गए थे शहीद एस पी मुकुल द्विवेदी

0

एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी कितने बजे जवाहर बाग की पीछे की दीवार पर पहुंचे? उनके साथ कौन-कौन अधिकारी थे? वे किसके आदेश पर वहां गए? वारदात के समय कितने सत्याग्रही वहां पर मौजूद थे और पहले हमला किसने किया। ये हैं कुछ सवाल, जो जवाहरबाग कांड की जांच कर रही सीबीआइ के डीआइजी और एसपी ने गुरुवार को यहां तत्कालीन अफसरों से किए।डीआइजी शरद अग्रवाल और एसपी अश्वनी गर्ग ने छह सदस्यीय टीम के साथ जवाहरबाग का दौरा किया। दोनोंे ने दो जून 2016 को हुई वारदात के संबंध में बारीकी से छानबीन की। तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट सहित कई पुलिस अधिकारियों से गहन पूछताछ की। इसके अलावा वारदात के चश्मदीदों से भी बातचीत की। इस मामले में सीबीआइ को 21 जुलाई को हाई कोर्ट में जवाब दाखिल करना है।

Share.

About Author

Comments are closed.