टूटा महागठबंधन , लालू को छोड़ नीतीश चले भाजपा संग।

0

बुधवार को महागठबंधन सरकार का अध्याय समाप्त हो गया। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी के इस्तीफे से इन्कार और बेनामी संपत्ति के आरोप में फंसे लालू प्रसाद से परेशान नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके तुरंत बाद भाजपा ने राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी को नीतीश कुमार को समर्थन देने का पत्र सौंप दिया। देर रात मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा और जदयू विधायक दल की संयुक्त बैठक में नीतीश कुमार को नया नेता भी चुन लिया गया। बिहार में नीतीश कुमार अब एनडीए के समर्थन से नई सरकार बनाएंगे।

Share.

About Author

Comments are closed.