दोषी राम रहीम को जेल में मिला VVIP ट्रीटमेंट, बैरक की बजाए AC कमरे में गुजारी रात

0

राम रहीम को आईपीसी की धारा 376 यानी बलात्कार और धारा 506 यानी जान से मारने की धमकी देने का दोषी पाया गया है। कोर्ट से दोषी साबित होने के बाद राम रहीम को कल रात 9 बजकर 40 मिनट पर रोहतक की सुनारिया जेल भेज दिया गया। बलात्कार का दोषी राम रहीम रोहतक की जेल में बंद हैं, लेकिन उसे जेल में पूरा वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है जहाँ उसे एसी , बेड , वाटर प्योरिफायर के अलावा एक सहायक भी दिया गया है और तो और बाबा कैदियों वाले कपडे न पहन अपने साथ लाये कपडे पहनेगा। अब सवाल ये है कि एक बलात्कार के दोषी को वीआईपी ट्रीटमेंट क्यों मिल रहा है?

क्या साधारण बलात्कारी इंसान के लिए ऐसा ही सूलूक करता है जेल प्रशासन

कोर्ट से दोषी साबित होने के बाद राम रहीम की तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वो सफेद रंग के कपड़ों में नजर आया। उसने नागरा जूता भी पहन रखा था। राम रहीम अपने साथ कपड़ों से भरा बैग भी लेकर आया था। अब सोचिए अगर कोई कोई साधारण बलात्कार का दोषी होता तो उसके साथ पुलिस क्या सुलूक करती। उसे कोर्ट से सीधे जेल की सलाखों में ठूंस देती लेकिन राम रहीम के साथ ऐसा नहीं हुआ।

Share.

About Author

Comments are closed.