सीबीआई कोर्ट द्वारा रेप मामले में डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम को दोषी करार देने के बाद छह राज्यों में शुरू हुई हिंसा करीब-करीब थम गई है। हिंसा में आधिकारिक तौर पर 37 मौतें हुई हैं। पंजाब के पंचकूला में 31 लोग मारे गए, वहीं सिरसा में 6 लोगों की मौत हुई है। पंजाब के पंचकूला में 31 लोग मारे गए, उसमें 30 लोगों की मौत गोली लगने की वजह से हुई और 1 व्यक्ति की मौत सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से हुई है। हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गई। डीजीपी बीएस संधू ने बताया कि हिंसा में अबतक 269 घायल हुए हैं। यही नहीं डीजीपी ने जानकारी दी कि पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 552 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के तुरंत बाद ही उनके समर्थक उग्र हो गए और हरियाणा-पंजाब समेत 5 राज्यों में उन्होंने बवाल काटा। हिंसा का सबसे ज्यादा असर पंचकूला में देखने को मिला है, यहां 31 लोगों की मौत हो गई है।
डीजीपी ने बताया कि हिंसा के मामलों में 34 केस दर्ज किए गए हैं।
हरियाणा के डी जी पी का बयान, हिंसा में कुल 37 की मौत, 30 लोग पुलिस फायरिंग में मरे
0
Share.