बल्देव में भयो बलदाऊ भैय्यान को जनम , बजे बधाई गीत।

0

ब्रज के राजा ठाकुर दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव पर उनकी नगरी रविवार को भक्ति से सराबोर होकर झूम उठी। चहुँ ओर नंद के आनंद भयै, जय दाऊ दयाल की गूँज रही। दाऊजी महाराज के जन्माभिषेक के दर्शनों को उमड़े सैलाब ने शाम तक थमने का नाम नहीं लिया। रविवार को सुबह से ही वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच घंटे, घड़ियाल से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। बलदेव और माता रेवती का हीरे, जवाहरात से दिव्य श्रंगार किया गया। सुबह साढ़े चार बजे के करीब मंगला आरती के साथ ही मंदिर आस्था से महक उठा। साढ़े छह बजे के लगभग अभिषेक के दर्शन श्रद्धालुओं ने किए। दस बजे से श्रद्धालुओं ने जन्मोत्सव के दर्शन किए।

Share.

About Author

Comments are closed.