चंदौली से सांसद और केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को उनकी नियुक्ति की और महासचिव अरुण सिंह ने उनके नाम की घोषणा की। इसके साथ ही करीब पांच माह से प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया। दरअसल पांडेय को प्रदेश की कमान देकर अमित शाह प्रदेश में पूर्वांचल और ब्राह्मण वोट साधने की कबायद में हैं। मार्च में उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने एक व्यक्ति-एक पद सिद्धांत के तहत पद छोड़ने की पेशकश की थी । महासचिव अरुण सिंह के मुताबिक महेन्द्र नाथ पाण्डेय तत्काल प्रभाव से नेतृत्व संभालेंगे। काशी हंिदूू विश्वविद्यालय से पीएचडी और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर पाण्डेय को संगठन चलाने का पुराना अनुभव है। वह प्रदेश में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं। पाण्डेय ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में छात्रसंघ के महामंत्री के रूप में अपना राजनीतिक जीवन प्रारम्भ किया था। पाण्डेय पहली बार 1991 में गाजीपुर के सैदपुर से विधायक चुने गए। इसके बाद दोबारा वह 1996 में विधायक हुए। 1998 में उन्हें स्वतंत्र प्रभार का राज्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद कई चुनाव हारने के बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में लोकसभा के लिए चंदौली से चुने गए।
महेन्द्रनाथ पाण्डेय बने भाजपा के नए उत्तर प्रदेश अध्यक्ष
0
Share.