भारत की रक्षा मंत्री बनीं निर्मला सीतारमण , पीयूष गोयल को मिला रेल मंत्रालय

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिपरिषद में रविवार सुबह तीसरा विस्तार एवं फेरबदल हुआ। चार मंत्रियों को प्रोन्नत कर कैबिनेट और नौ नए राज्यमंत्रियों को शामिल किया गया। निर्मला सीतारमण देश की नई रक्षा मंत्री होंगी जबकि पीयूष गोयल को रेल मंत्री बनाया गया है। जबकि कई वरिष्ठ मंत्रियों के विभाग में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। गडकरी को मौजूदा विभागों के साथ नमामि गंगे परियोजना वाला जल संसाधन मंत्रालय भी दिया गया है।

नरेंद्र मोदी की टीम के नए मंत्री :

हरदीप सिंह पुरी : आवास और शहरी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)आरके सिंह : ऊर्जा एवं नवीकरणीय एवं अक्षय ऊर्जा (स्वतंत्र प्रभार)केजे अल्फोंस : पर्यटन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रलय (स्वतंत्र प्रभार) गजेंद्र सिंह शेखावत : कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्रीसत्यपाल सिंह : मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री, जल संसाधन और गंगा सफाई राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला : वित्त राज्य मंत्री वीरेंद्र कुमार : महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्रीअश्विनी चौबे : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनंत कुमार हेगड़े : कौशल विकास राज्यमंत्री

Share.

About Author

Comments are closed.