पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश का असर अब यमुना के जलस्तर में देखने को मिल रहा है। यमुना इस समय खतरे के निशान से मात्र छह सेंटीमीटर नीचे बह रही है। वर्तमान में यमुना 164.140 मीटर पर बह रही है, जिसके चलते अधिकांश घाट पानी से लबालब हैं। जलस्तर बढ़ने से तटीय क्षेत्रों में रौनक लौट आई है। हालाँकि इस बार जनपद में भले ही अपेक्षाकृत कम बारिश हुई हो, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही अच्छी बारिश की की वजह से यहां यमुना का जलस्तर निरंतर बढ़ा हुआ है। अपर आगरा कैनाल के बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा भी यमुना के जलस्तर पर निरंतर नजर रखी जा रही है। बुधवार को प्रयाग घाट स्थित बाढ़ पूर्वानुमान विभाग द्वारा सायं चार बजे यमुना का जलस्तर 164.140 मीटर दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को यही जलस्तर 164.130 मीटर था। बताते चलें कि यमुना का खतरे का निशान 165.200 मीटर पर है।
पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद मथुरा में खतरे के निशान तक पहुंची यमुना
0
Share.