भाजपा के कार्यक्रम में फैली अव्यवस्था , आशा कार्यकार्तियों ने किया  हंगामा

0

मथुरा: विगत दिवस गोवर्धन मार्ग स्थित खंडेलवाल सेवा सदन में भाजपा महिला मोर्चा का सम्मान समारोह का कार्यक्रम था।  कार्यक्रम के दौरान आशा बहुओं ने जमकर हंगामा काटा । उनका कहना था  कि उन्हें गुमराह कर बुलाया गया और अब उनकी समस्याएं कोई नहीं सुन रहा। अगर यही सम्मान है तो फिर अपमान क्या है ? पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष का इस्तेमाल भाजपा समाज के हर तबके में पहुंचने के तौर पर कर रही है। इसी के तहत भाजपा महिला मोर्चा ने गुरुवार को आशा बहु एवं स्वयं सहायता समूह सम्मान समारोह आयोजित किया।

सैकड़ों की संख्या में आई आशा बहुओं और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने यह कहते हुए हंगामा कर दिया कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने आयोजकों पर गुमराह किए जाने का आरोप लगाया। हंगामा इतना बढ़ा कि बीच कार्यक्रम से ही आशा बहुएं उठकर चल दी और कार्यक्रम में पेयजल तक की व्यवस्था न होने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि अपनी जेब से किराया-भाड़ा खर्च करके यहां आई हैं और यहां केवल पार्टी कार्यकर्ताओं को ही पूछा जा रहा है।

Share.

About Author

Comments are closed.