नई दिल्ली : 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना का नेतृत्व करने वाले मार्शल अर्जन सिंह का शनिवार शाम निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दु:ख जताया है। अर्जन सिंह देश के इकलौते ऐसे वायुसेना अधिकारी थे जो पदोन्नत होकर पांच सितारों वाली रैंक तक पहुंचे थे। यह रैंक थलसेना के फील्ड मार्शल के बराबर होती है। उन्हें शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने पर सेना के रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया। जानकारी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और तीनों सेनाध्यक्ष उनका हालचाल जानने अस्पताल भी पहुंचे थे।
पूर्व वायुसेना प्रमुख , मार्शल अर्जन सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन
0
Share.