मथुरा : जन समस्याओं और भूमाफिया के खिलाफ राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति का कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च और घेराव 18 सितंबर को किया जाएगा। इसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन सिंह बालियान, सचिव सौरभ चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष सुनील चौधरी, महिला अध्यक्ष राधा चौधरी, युवा अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में सैंकड़ों लोग भाग लेंगे। इसमें दो दिन का अल्टीमेटम दिया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज चौधरी ने दी है।
18 सितंबर को जिला मुख्यालय का घेराव करेंगे जाट
0
Share.