ब्रज तीर्थ विकास बोर्ड को केंद्र देगा पर्याप्त धन ,  योगी आदित्यनाथ

0

मथुरा: मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीनदयालधाम आये और ब्रजवासियों को खुश कर गए। उन्होंने बताया  कि ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए ही उन्होंने ब्रज तीर्थ विकास बोर्ड बनाया है। इसके लिए केंद्र सरकार पर्याप्त धन देगी साथ ही  प्रदेश सरकार भी अपना भरपूर योगदान करेगी। मुख्यमंत्री ने दीनदयाल धाम में पर्यटन विभाग की पांच करोड़ की परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया। जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि  ब्रजवासी इतने सौभाग्यशाली हैं कि नित्य प्रभु की दिव्यता और पावनता का सेवन करते हैं।  उन्होंने सरकार के छह माह पूरे होने पर यहां आकर बांके बिहारी और पं. उपाध्याय की जन्मस्थली के दर्शन को अपना सौभाग्य बताया

Share.

About Author

Comments are closed.