वृन्दावन स्थित निकुंजवन में कल आएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

0

वृन्दावन :  वृन्दावन के पानीघाट पर रामकथा प्रवक्ता संत विजय कौशल महाराज ने  निकुंजवन आश्रम में मानसी ध्यान केंद्र का निर्माण कराया है जिसके उद्घाटन समारोह में संघ प्रमुख मोहन भागवत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, योग गुरु बाबा रामदेव कल यानि 6 अक्टूबर को आएंगे। सुरक्षा को मद्देनज़र रखते हुए प्रशासन ने सारी तैयारी पूर्ण कर ली हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परिक्रमा मार्ग स्थित कृष्णकृपा धाम में चल रहे शरदोत्सव में भी शामिल होंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 9.45 बजे पवनहंस हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से सड़क मार्ग से वह पहले कृष्णकृपा धाम में चल रहे शरदोत्सव में शामिल होंगे। करीब एक घंटे ठहरने के बाद 11 बजे मुख्यमंत्री का काफिला निकुंजवन आश्रम पहुंचेगा।

Share.

About Author

Comments are closed.