आगरा : ताजनगरी आगरा में समाजवादी पार्टी का दसवाँ राष्ट्रीय सम्मलेन हो रहा है जिसके पहले दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखे हमले बोले और कहा कि वे भाजपा के झूठ की कलई खोल देंगे। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बुधवार को रखे गए आर्थिक राजनीतिक प्रस्ताव में भाजपा सरकार निशाने पर रही। पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने लोगों से धोखा किया है। संगठन की मज़बूती पर ज़ोर देने की वकालत करने के साथ ही अखिलेश ने कहा कि वे चाहते हैं कि नेता जी यहां आएं। वह इसके लिए नेताजी और चाचा शिवपाल यादव से आग्रह भी कर चुके हैं और उनका आशीर्वाद साथ है। चाचा शिवपाल यादव ने भी अखिलेश को फ़ोन पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आशीर्वाद दिया है किन्तु सम्मलेन में शामिल होने के मुद्दे पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य न होने का तर्क देते हुए शामिल होने से दबी जुबान में इंकार भी किया है।
समाजवादी पार्टी का दसवाँ राष्ट्रीय अधिवेशन का आगाज़ , राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने भाजपा पर किया तीखा हमला।
0
Share.