गोवर्धन में भगवान के विशाल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा

0

गोवर्धन:  शरद पूर्णिमा के शुभ दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान संकर्षण की अनूठी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। हैदराबाद के संत चिन्ना स्वामी के मार्गदर्शन में विप्रो ने मंत्रोच्चार के बीच हवन किया। शंख, झांझ-मंजीरा, घंटा-घड़ियाल के साथ मंत्रोच्चारण ने समूचे वातावरण को भक्ति पूर्ण कर दिया।  संत चिन्ना स्वामी और महोत्सव के आयोजक ब्रज फाउंडेशन के विनीत नारायण, उद्यमी शेखर बजाज  ने भगवान संकर्षण के 34 फुट ऊंचे विग्रह का पंचामृत से महाअभिषेक किया। अभिषेक  उपरांत  प्रभु की आंखों पर लगी पट्टी हटाने के साथ ही भगवान संकर्षण के जयकारों से गिर्राज की तलहटी आह्लादित हो गई।

Share.

About Author

Comments are closed.