ग्राम बिरजापुर में बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की  प्रतिमा क्षतिग्रस्त

0

मथुरा: बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर का देश में विशिष्ट स्थान है। मथुरा में कई जगह बाबा साहेब के सम्मान में प्रतिमाएं लगायी गयी है।  ऐसी ही एक प्रतिमा को कुछ अराजक तत्वों ने गुरुवार की रात ग्राम बिरजापुर में क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसकी वजह से इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। तनाव की स्थिति को भाँप कर प्रशासन ने संभ्रांत नागरिकों की  एक मीटिंग  आयोजित की जिसके बाद बसपा नेता  कैलाश बाबू, गोवर्धन सिंह , किशोर कुमार, सत्यप्रकाश कर्दम, दीपू, हरिओम प्रधान, ज्ञानी, रूप किशोर, रवि, धर्मवीर आदि ने  नई प्रतिमा लगाने पर सहमति जताई। जिसके बाद प्रशासन ने वहां नई प्रतिमा लगवा दी है।

Share.

About Author

Comments are closed.