मथुरा : उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग ने नगर निकाय के लिए आरक्षण की सूची जारी कर दी है जिसमे मथुरा – वृन्दावन की मेयर की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गयी है जबकि आगरा नगर निगम की सीट सामान्य रहेगी। वहीं फीरोजोबाद नगर निगम में पिछड़ा वर्ग से महिला मेयर बनेगी। मथुरा के राधाकुंड अनुसूचित जाति, बरसाना अनुसूचित जाति महिला, बाजना अनुसूचित जाति, नंदगांव अनुसूचित जाति महिला, गोवर्धन और छाता सामान्य, राया महिला, बल्देव, महावन, फरह, सौंख, कोसीकलां और गोकुल सामान्य रहेगीं।
मथुरा-वृंदावन नगर निगम का पहला मेयर अनुसूचित जाति से
0
Share.