मथुरा: शुक्रवार को महिला अस्पताल में प्रसव के बाद वार्ड में ले जाते हुए प्रसूता व्हीलचेयर से तीन बार गिरी। जिस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। थाना हाईवे क्षेत्र की महेंद्र नगर निवासी मिथलेश को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने महिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोपहर करीब एक बजे महिला ने शिशु को जन्म दिया। जन्म के दस मिनट बाद ही मिथिलेश को वार्ड में शिफ्ट करने के लिए नर्स व्हील चेयर पर लेकर आ रही थी जहाँ वह तीन बार व्हील चेयर से गिर गयी। बताया गया है कि इस पर प्रसूता के पति दिगंबर और उसके परिजनों ने हंगामा किया तो कर्मचारी उसे फिर अंदर ले गए। वहीं दिगंबर का आरोप है कि उससे डिलीवरी के छह सौ रुपये लिए गए। महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बसंत लाल ने महिला के व्हील चेयर से नीचे गिरने से इन्कार किया है।
प्रसूता गिरी व्हीलचेयर से , महिला अस्पताल में हंगामा
0
Share.