ढाका : एशिया कप में रविवार को दो चिर प्रतिद्वंदियों भारत और पाकिस्तान के बीच साँसें थाम कर बैठने वाला मुकाबला होने की उम्मीद थी। लेकिन भारत ने पाकिस्तान की हॉकी टीम को 3 – 1 से परास्त कर ग्रुप A में अजेय रहने का तमगा हांसिल किया। मनप्रीत के नेतृत्व में भारतीय टीम इससे पहले जापान को 5 – 1 और बांग्लादेश को 7 – 0 से परास्त किया था। भारत की ओर से चिंगलेसना सिंह , रमनदीप सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने एक एक गोल किया वहीं पाकिस्तान की ओर से अली शान ने एक गोल कर हार के अंतर को कुछ कम किया।
एशिया कप में भारत ने पाक को धूल चटाई
0
Share.