२० अक्टूबर से ठाकुर  बांके बिहारी के दर्शन का नया समय

0

वृंदावन: दीपावली के अगले दिन अन्नकूट यानि गोवर्धन पूजा से ठाकुर बांकेबिहारी जी महाराज के दर्शन का समय बदल जाएगा। ऋतुओं में बदलाव के साथ ही ठाकुर जी के श्रंगार और शयन की आरती के समय में  भी परिवर्तन हो गया है। शुक्रवार से सुबह 8.45 बजे मंदिर के पट खुलेंगे, 8.55 पर श्रृंगार आरती होगी। दोपहर 12.55 पर राजभोग आरती के बाद ठाकुर जी के दर्शन बंद हो जाएंगे।सांय दर्शन हेतु मंदिर शाम 4.30 पर खुलेंगे और रात 8.30 बजे शयनभोग आरती के साथ पट बंद हो जाएंगे। ठंड के लिहाज से इसी दिन से ठाकुरजी को मोटे कपड़े और सिल्क की पोशाक धारण करवाई जाएगी।

 

Share.

About Author

Comments are closed.