दीपोत्सव पर एकता की रोशनी से रोशन हुआ समाजवादी कुनबा

0

सैफई : आगरा में समाजवादी मुखिया के रूप में अखिलेश यादव की ताजपोशी के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में खासी दखल रखने वाला समाजवादी परिवार इस दीपावली एकता के सूत्र में पुनः बँधता नज़र आ रहा है।  गुरुवार को मौका प्रकाश पर्व दीपावली का था तो इटावा के सैफई में मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव एक साथ दिखाई दिए। अपने तीनों वरिष्ठ नेताओं की एक साथ मौजूदगी से तमाम कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई देने लगा।  इससे पहले मुलायम सिंह यादव बुधवार को प्रो रामगोपाल यादव से मिलने उनके घर पहुँचे थे जहाँ दोनों के बीच करीब एक घण्टा बातचीत हुई। सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के इस कदम को यादव परिवार की एकजुटता के रूप में देखा जा रहा है।

Share.

About Author

Comments are closed.