भैया दूज पर यमुना में स्नान के दौरान भाई बहन डूबे

0

मथुरा : भैया दूज के दिन भाई बहन का यमुना में स्नान करने का पौराणिक महत्व है। वहीं आज भाई दूज के दिन यमुना में डुबकी लगाने के दौरान एक भाई और बहन के यमुना में डूबने से मौत हो गई। बिहार के रहने वाले महेश चंद शर्मा टाउनशिप में रहते थे। भाई दूज पर महेश चंद शर्मा की 24 वर्षीय पत्नी गौरी शर्मा अपने भाई भोला के साथ यमुना के कंपू घाट पर स्नान करने के लिए गए थे। गहरे पानी में जाने के कारण दोनों डूब गए। खबर लिखे जाने तक गौरी के शव को निकाला जा चुका था जबकि जबकि भोला की तलाश जारी है।

Share.

About Author

Comments are closed.