मथुरा: एक मान्यता के अनुसार मृत्यु के देवता यमराज ने अपनी बहन यमुना को आशीर्वाद दिया था कि जो भाई-बहन यम द्वितीया के दिन यमुना में स्नान करेंगे, उन्हें जीवनपर्यन्त यम का भय नहीं सताएगा। इसी मान्यता को ध्यान में रखते हुए भाई-बहन शनिवार को एक-दूसरे का हाथ पकड़कर यमुना स्नान करेंगे। भाई – बहन के इस पवित्र पर्व पर श्री जी में पहली डुबकी शनिवार सुबह चार बजे लगेगी। यम द्वितीया के पर्व पर देश – विदेश से भाई बहनों का मथुरा आना शुरू हो गया है। यम द्वितीया के पावन पर्व पर यात्रियों के स्नान की सुविधा विश्राम घाट, प्रयाग घाट, असकुंडा, स्वामी घाट और यमुना पार पर भी की गयी है। जिला प्रशासन और नगर निगम ने खासकर विश्रम घाट, प्रयाग घाट और यमुना पल्ली पार स्नान की व्यवस्थाएं की हैं साथ ही गोताखोर, नाविक और स्टीमर लगाए गए हैं।
यम द्वितीया स्नान आज , यमराज की फाँस से मुक्ति हेतु भाई बहन आज लगायेंगे यमुना में डुबकी
0
Share.