दंगल गर्ल जायरा वसीम से छेड़छाड़ का आरोपी मुंबई से गिरफ़्तार , जानिये क्या कहा आरोपी की पत्नी ने ?

0

फिल्म ‘दंगल’ की एक्ट्रेस जायरा वसीम से एक निजी एयरलाइन्स की फ्लाइट में छेड़छाड़ करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे मुंबई पुलिस ने यहां रविवार शाम गिरफ्तार किया। उसकी पहचान 39 साल के विकास सचदेव के तौर पर हुई है। जायरा ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लाइव वीडियो शेयर करके किया था। पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि विकास के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (शीलभंग करने के इरादे से महिला पर क्रिमिनल अटैक करना) और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेंस (POCSO) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
हालाँकि आरोपी की पत्नी ने अपने पति का बचाव किया है। उन्होंने मीडिया से कहा, मेरे पति बेगुनाह हैं। उनका तंग करने का कोई इरादा नहीं था। परिवार में एक बच्चे की मौत हुई थी, वे वहां गए थे। 24 घंटे से वे सोए नहीं थे। उन्होंने क्रू से कहा था कि वे सोना चाहते हैं, लिहाजा उन्हें डिस्टर्ब न करें। उनका पैर आर्म रेस्ट पर था, लेकिन उनका तंग करने का कोई इरादा नहीं था। आरोपी की पत्नी ने जायरा पर आरोप लगाया की उन्होंने तभी विमान में ही रियेक्ट क्यों नहीं किया ? मैं नहीं जानती कि वे अब ऐसे आरोप क्यों लगा रहे हैं। हो सकता है कोई गलतफहमी हुई हो। वे बाल-बच्चों वाले शख्स हैं और ऐसा कभी नहीं कर सकते। हम इंसाफ चाहते हैं।

Share.

About Author

Comments are closed.