वृन्दावन : मामला वृन्दावन कोतवाली का है जहाँ एक महिला ने हिसार के एक भागवताचार्य मोहित शर्मा उर्फ़ यशराज कृष्ण महाराज पर पहली पत्नी के होते हुए दूसरा विवाह रचाने का आरोप लगाया है। तहरीर के मुताबिक जब महिला ने इसकी शिकायत अपने ससुर से की उसके साथ बदसलूकी की गई। दरअसल वृन्दावन के एक ग्राम निवासी एक लड़की से हिसार के ग्राम फतेहाबाद निवासी मोहित शर्मा उर्फ़ यशराज कृष्ण महाराज ने 28 जून 2012 को विवाह किया। युवक भागवत कथा वाचक था और अपनी पत्नी को लेकर हिसार जाकर रहने लगा । उसके दो वर्षीय पुत्र भी है। तहरीर में उक्त महिला ने आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही ससुरालीजन दहेज़ के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। इसी बीच उसके पति ने एक अन्य महिला से शादी कर ली और उस महिला के साथ वृन्दावन के एक अपार्टमेंट में रहने लगा। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।
भागवताचार्य पर पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी रचाने का आरोप
0
Share.