कोसीकलां : शनिवार को प्रादेशिक महिला एवं पुरुष सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का समापन हो गया। कुश्ती का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण और ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमल कांत उपमन्यु द्वारा किया गया। कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कुल मिलकर 144 कुश्तियाँ हुई जिसमे 34 कुश्ती महिला वर्ग की और 110 पुरुष वर्ग की हुई। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र , मैडल और पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से कोसी पालिका अध्यक्ष नरेंद्र कुमार , धर्मवीर अग्रवाल , निर्भय पांडेय के अलावा सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
प्रादेशिक कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ समापन
0
Share.