वृन्दावन : उच्च न्यायालय के आदेश के बाद वृन्दावन की यमुना खादर में एक बार फिर महाबली की गरज की खलबली मच गई है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने पानीघाट और मोरकुटी क्षेत्र में लोगों से मकान एवं आश्रम तीन दिन में खाली करने के निर्देश दे दिए हैं। हालाँकि क्षेत्र के कुछ निवासी उच्च न्यायालय की शरण ले चुकें हैं वहीं अन्य लोगों में महाबली की आहट से खलबली मच गयी है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने पहली कार्यवाही हेतु 11 मकानों का चिन्हित किया है। इससे पूर्व की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही में तकरीबन दो दर्जन मकान एवं आश्रम धराशाही किये गए थे। वही क्षेत्रीय निवासियों का आरोप है कि प्रशासन भू माफियाओं पर कार्यवाही न करके उन गरीब लोगों पर कार्यवाही कर रहा है जिन लोगों ने शासन को स्टाम्प ड्यूटी के रूप में पूरा टैक्स दिया है और आज उन्ही के घरौंदों को उजाड़ा जा रहा है।
यमुना खादर में एक बार फिर महाबली की खलबली
0
Share.