वृन्दावन में हमलावर साँड़ की चपेट में आकर किशोरी चुटैल

0

वृन्दावन : आवारा पशुओं की समस्या मथुरा में एक जटिल समस्या बनी हुई है फिर चाहे वो बन्दर हों या आवारा साँड़। ऐसा ही नहीं कि ये आवारा पशु केवल आम नगर वासियों को ही परेशान करते हों बल्कि मौका लगने पर ये ख़ास लोगों को भी चपेट में लेने से नहीं छोड़ते। कुछ दिन पूर्व ऐसा ही एक वाकया साँसद हेमामालिनी के साथ भी हुआ जब वे मथुरा जंक्शन स्टेशन का दौरा कर रही थी तो एक आवारा साँड़ की चपेट में आने से बाल बाल बची थी। मंगलवार को वृन्दावन के केशीघाट से परिक्रमा लगाकर अपने परिवार सहित वापस लौट रही एक किशोरी को भी आवारा साँड़ ने अपनी चपेट में ले लिया। दरअसल आवारा साँड़ लड़ते लड़ते अचानक यहाँ वहाँ भागने लगे जिससे उसकी चपेट में श्रद्धालु किशोरी भी आ गई। आवारा साँड़ ने किशोरी के चेहरे पर पैर रख दिया जिससे किशोरी के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। जख्मी किशोरी को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Share.

About Author

Comments are closed.