आगरा : अभी हाल में आगरा मंडल में तेज तूफ़ान आया था जिसकी वजह से आगरा में सबसे ज्यादा जान माल का नुकसान हुआ था। शनिवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ तूफ़ान पीड़ितों से मिलने आगरा आये। उन्होंने एस एन मेडिकल कॉलेज पहुँच कर पीड़ितों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री प्रातः 8. 10 पर मेडिकल कॉलेज के तूफ़ान पीड़ितों के लिए बने विशेष वार्ड में पहुँचे जहाँ सबसे पहले उन्हें शू कवर की बदइंतजामी से सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री ने वहां पीड़ितों से हाल चाल जाना और अस्पताल द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में सवाल पूछे। उन्होंने ये भी पूछा कि कहीं किसी से कोई दवा बाजार से तो नहीं मँगवाई जा रही। मुख्यमंत्री से तूफ़ान पीड़ितों को आश्वस्त किया कि उनकी माली नुकसान की भरपाई की जायेगी।
तूफ़ान पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने आगरा पहुँचे सूबे के मुखिया
0
Share.