जनपद के कई हाॅटस्पाॅट हुए मुक्त

0

मथुरा : 19 मार्च 2020 को दिल्ली मरकज से आकर मरकज मस्जिद अन्धी कुइया सुभाष नगर मथुरा में आकर रूके थे जो 20 मार्च को ओल चले गये थे। उनमें से नदीम दिनांक 5 अप्रैल को कोविड-19 का पॉजिटिव पाया गया था, उसके बाद पिछले 35 दिन से मरकज मस्जिद अन्धी कुइयां सुभाष नगर में कोई भी कोविड-19 नहीं पाया गया है।
नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह ने कोविड-19 पॉजिटिव नहीं पाये जाने पर नई बस्ती का सम्पूर्ण क्षेत्र, सुभाष नगर सम्पूर्ण क्षेत्र, अन्धी कुईयां मस्जिद व दरेसी के आसपास का क्षेत्र, कसाई पाढा का सम्पूर्ण क्षेत्र, हिन्दुस्तान होटल के पीछे मेवाती महिला व उसके आसपास का सम्पूर्ण क्षेत्र लाॅकडाउन से मुक्त किया जाता है तथा सील/प्रतिबन्धित आदेश को तत्काल से निरस्त किया जाता है।

Share.

About Author

Comments are closed.